पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर हिन्द इंग्लिश मीडियम हाईस्कूल में किया गया वृक्षारोपण


रायपुर । हिन्द इंग्लिश मीडियम हाईस्कूल, आर.डी.ए. प्लाट, संजय नगर रायपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर शाला परिसर में वृक्षारोपण किया गया । इस मौक़े पर मुख्यअतिथि श्री मिर्जा एजाज बेग, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भा.ज.पा. ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के बताए हुए सिद्धांतों को अपना कर ही विकास के मार्ग पर अग्रसर हो सकते हैं। उनका विचार था कि आर्थिक विकास का मुख्य उद्देश्य सामान्य मानव का सुख है। समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता सर्वप्रथम उन्होंने की। श्री बेग ने विस्तारपूर्वक पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के योगदान और उनके विचारों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्री सालिक सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष, भा.ज.पा. पुरानी बस्ती मंडल, महामंत्री श्री आशीष धनगर, श्री बद्री गुप्ता, परवेज कुरैशी, मो. खलील, सुल्तान भाई, अजीम खान, हाजी जीमल, हज्जन रेहाना बेगम, अध्यक्ष हिन्द इंग्लिश मीडियम हाईस्कूल,प्राचार्या रूही नाज़ विशेष रूप से सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर शाला की शिक्षिकाएंे अफसाना, मंता गुप्ता, ज़ोया, गुलनाज़, जासमीन, रूकसाना, हुमैरा, भारती साहू, तनेश्वरी, अनुसुईया सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उनके अभिभावक, स्थानीय गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।



