किसान दिल्ली नहीं जा सकते तो इस्लामाबाद भेज दे सरकार– राकेश टिकैत

कृषि कानून को वापस लेने और न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून बनाए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार से प्रदेशव्यापी चक्का जाम का आह्वान किया है। किसान अपने जिलों में हाईवे पर जाम लगाएंगे। मुजफ्फरनगर जनपद में नावला कोठी पर किसान दिल्ली-दून हाईवे जाम करेंगे। यहां पर आगे आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान जब दिल्ली नहीं जा सकते, तो सरकार उन्हें इस्लामाबाद भेज दे।



