लोहण्डीगुड़ा ब्लाक ग्राम पारापुर माहरापारा के ग्रामीण एम्बुलेंस सेवा पहुंचने के लिए पक्की सड़क सुविधा व शुद्ध पेयजल के लिए जनप्रतिनिधि से गुहार लगाते हुए त्रस्त, ग्रामीण की मांगों लेकर जल्द कलेक्टर से करेंगे मुलाकात–भरत कश्यप

लोहण्डीगुड़ा/जगदलपुर:- चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र लोहण्डीगुड़ा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत पारापुर माहरापारा में बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा जिलाध्यक्ष व जोगी पार्टी युवा नेता भरत कश्यप के नेतृत्व में लगाई ग्रामवासियों ने जनचौपाल और बताई गांव की विभिन्न समस्याएं। ग्रामीण ने कहा गांवों को जोड़ने के लिए सड़क सुविधा नहीं हैं व ना ही एम्बुलेंस सेवा पहुंचने के लिए। परिवार के मरीजों को इलाज के लिए कंधों से उठाकर मुख्य पक्की सड़क तक ले जाया जाता है। और गांव में आंगनबाड़ी तक उपलब्ध नहीं हैं बच्चें को काफी दूरी पर आंगनबाड़ी बच्चों को जाना पड़ता है महिलाओं ने कहा बरसात के दिनों में बच्चों के साथ दुर्घटना भी हुई है। आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव बनाया जा रहा है लेकिन ग्रामीण को शुद्ध पेयजल के लिए जिम्मेदार जनप्रतिनिधि व विभागीय अधिकारी से गुहार लगाते हुए त्रस्त हैं। नाराज ग्रामीण ने कहां चुने हुए जनप्रतिनिधि को बताने के बावजूद भी इस समस्या का हल ना करने व सिर्फ 5वर्ष में एक बार चुनाव वक्त पहुंचने का आरोप लगाया। युवा नेता भरत कश्यप ने कहा गांवों में मूलभूत सुविधाओं की कमी। क्षेत्र के चुने हुए जनप्रतिनिधि सिर्फ भाषण बाजी में व्यस्त हैं। विकास इनके मांगों लेकर ग्रामवासियों के साथ जल्द बस्तर कलेक्टर से मुलाकात कर समाधान की करेंगे मांग। इस दौरान लोहण्डीगुड़ा ब्लाक अध्यक्ष तुलसी सेठिया, लोकेश सेठिया,पाकलू कश्यप सहित सैकड़ों ग्रामवासियों उपस्थित थे।*



