सीएम अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की चर्चा के बीच पायलट आज दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलेंगे

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद अपना पद छोड़े देंगे। सीएम गहलोत ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने की पुष्टि कर दी है। ऐसे में सचिन पायलट सीएम पद के प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं। दावेदारी के बीच सचिन पायलट आज दिल्ली में सोनिया गांधी से मिल सकते है। सीएम पद के जितने भी दावेदार बताए जा रहे हैं। उनमें सचिन पायलट पहली पंसद बताए जा रहे हैं। क्या पायलट पर ही दांव लगेगा?। पायलट समर्थकों को पूरा भरोसा है कि सोनिया गांधी सचिन पायलट के नाम पर अपनी मुहर लगा सकती है। सचिन पायलट कोच्चि में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए है।
माना जा रहा है कि पायलट आज दिल्ली आएंगे और सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। किसी प्रकार के अप्रिय हालत न हो इसके लिए पायलट समर्थक सतर्क हो गए है। पायलट समर्थक चाकसू विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने पायलट समर्थकों से टि्वटर अकाउंट के जरिए किसी प्रकार के माहौल खराब नहीं करने की अपील की है। सचिन पायलट की सोनिया गांधी से मुलाकात की भनक लगते ही गहलौत कैंप के विधायक भी सक्रिय हो गए है। सीएम पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी और रघु शर्मा परदे के पीछे सक्रिय हो गए है।



