11 राज्यों में कोरोना मामलों में बढ़ोतरी

देश में कोरोना संक्रमण मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। यहां पिछले 24 घंटों में आठ राज्यों और तीन केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हुई है और अन्य राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में इसके मामलों में कमी देखी गयी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 216.95 टीके दिये जा चुके हैं और इस अवधि में कोरोना महामारी संक्रमण के 4,510 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 4,45,47,599 हो गया। इसी अवधि में महामारी से 14 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,28,403 हो गया है। सक्रिय मामलों की दर 0.11 प्रतिशत है, दैनिक संक्रमण दर 1.33 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना महामारी के सक्रिय मामले 1163 घटने से इनकी संख्या 46,216 रह गई जबकि इसी अवधि में 5,640 मरीज स्वस्थ होने से इनकी इनकी कुल संख्या बढ़कर 4,39,72,980 हो गयी है। देश में स्वस्थ होने की दर 98.71 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 3,39,994 कोविड परीक्षण किए गये हैं। जिसके बाद कुल परीक्षणों की संख्या 89.23 करोड़ हो चुकी हैं।
देश में पिछले 24 घंटों में आठ राज्यों और तीन केन्द्रशासित प्रदेश में कोराना सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हुई है और अन्य राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में इसके मामलों में कमी देखी गयी है।
पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 112 कोरोना सक्रिय मामलों में वृद्धि होने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 2,343 हो गई तथा कोरोना महामारी से उबरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 20,87,658 हो गया है। इस अवधि में मतृकों का आंकड़ा 21,491 तक पहुंच गया है।
इसी दौरान, केरल में कोरोना के 465 सक्रिय मामले घटे हैं जिससे अब मामलों की संख्या घटकर 15,366 रह गयी है और इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या 67,03,009 हो गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 71,023 पर बरकरार है।

Related Articles

Back to top button