माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर महत्वपूर्ण प्रशिक्षण का आयोजन

जगदलपुर ।बस्तर जिला प्रशासन व UNICEF के सहयोग से वर्ल्ड विजन इंडिया द्वारा माहवारी स्वच्छता प्रबंधन एवं जीवन कौशल पर मास्टर ट्रेनरों का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन जगदलपुर के देवांस होटल मे किया गया, प्रशिक्षण के शुरुआत मे UNICEF से WASH ऑफिसर छत्तीसगढ़ श्रीमती बिराजा कबिसथपती जी द्वारा प्रशिक्षण मे उपस्थित प्रतिभागियों को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन की आवश्यकता व महिलाओं मे इससे होने वाली बीमारियों व बचाव पर उदबोधन दिया गया, साथ ही UNICEF से आशीष सर के द्वारा प्रशिक्षण के बाद जिला प्रसाशन की क्या योजनाएं हैं उस पर चर्चा किया गया,
जिला प्रशासन से सेफाली जी प्रशिक्षण मे उपस्थित थे उन्होंने भी MHM को लेकर प्रतिभागियों को सम्बोधित किया,वर्ल्ड विजन इंडिया के दिल्ली ऑफिस से जोनसन सर ऑनलाइन जुड़कर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के लिए बधाई दिए
प्रशिक्षण मे मुख्य रूप से माहवारी को लेकर समाज मे क्या धारणाएं हैं,उन्हें कैसे तोड़ा जा सकता है, माहवारी क्या है, उसके उचित प्रबंधन ना होने पर महिलाओं मे आने वाली जानलेवा बीमारियों, माहवारी के दौरान उपयोग किये जाने वाले आवश्यक अवशोषक की जानकारी, उचित निपटान की जानकारी पर विस्तृत चर्चा किया गया,
प्रशिक्षण 4 दिवस का था जिसको 2 – 2 दिवस मे बाँटा गया था, प्रथम बेच मे NRLM की 30 दीदियाँ व 5 YUVODAY के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर व दूसरे बेच मे 10 शिक्षक,10 स्वस्थय विभाग,10 आंगनबाड़ी सुपरवाईजार व 5 युवोदय के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ने प्रशिक्षण मे भाग लिया सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया, प्रशिक्षण मे मास्टर ट्रेनर कोलकाता अनाहत फाउंडेशन से आये देवलीना जी व पूर्वी जी द्वारा दिया
वर्ल्ड विजन इंडिया से WASH टेक्निकल स्पेस्लिस्ट
अनुपम जी द्वारा प्रशिक्षण के बाद क्या जिम्मेदारी हमारी समाज मे बदलाव लाने के लिए होंगी उन बिंदुओं पर प्रतिभागियों से विस्तृत चर्चा किया गया,
वर्ल्ड विजन इंडिया से धीरेन्द्र जी अंतरलीना, पायल भगत, पायल सिन्हा, मीनाक्षी, महिमा, शिवम, रामचरण ने भी MHM प्रशिक्षण मे भाग लिया

Related Articles

Back to top button