बस्तर प्रवास में आए राज्य स्वास्थ्य मंत्री से मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के नेता नवनीत चांद की मुलाकात महारानी अस्पताल को विशेष अस्पताल का दर्जा

मेडिकल कालेज एवं जिला ब्लॉक अस्पतालो में सभी रिक्त पदों पर भर्ती, -नवनीत चांद
जगदलपुर ।बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चौहान के नेतृत्व में बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा बस्तर प्रवास में आए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सिंह देव सर्किट हाउस में मुलाकात स्वास्थ्य व्यवस्था को आईसीयू से उभारने की अपील रखते हुए बिंदुओं तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई की मांग रखी गई। बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिला अध्यक्ष बने स्वास्थ्य मंत्री से बस्तर जन हितेषी मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि, विगत 22 वर्षों से बस्तर में स्वास्थ्य व्यवस्था के नाम पर बड़े बड़े भवनों के निर्माण किए गए हैं। परंतु उन भवनों में डॉक्टरों उपकरणों व सुविधाओं का अभाव लगातार बस्तर की जनता झेल रही है। जो कदापि बस्तर की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सही कदम नहीं है। बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा ,आप से बस्तर जन हितेषी मुद्दों को लेकर अपील करता है। कि, बस्तर के बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था हेतु विशेषज्ञ डॉक्टरों की मूर्ति उपकरणों की कमी व तकनीशियन की भर्ती तत्काल प्रभाव से मेडिकल कॉलेज एवं नवनिर्मित सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में जावे। तो वही केंद्र सरकार के द्वारा संचालित ऐम्स एक नई संस्था बस्तर में स्थापित स्थापित करने हेतु केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्ताव भेजा जावे ।जिला व ब्लॉक लेवल के अस्पतालों सर्व सुविधा युक्त व सभी रिक्त पदों पर भर्ती करने की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से प्रारंभ की जाए ,वही बस्तर के ऐतिहासिक अस्पताल महारानी अस्पताल को विशेष अस्पताल का दर्जा दे विशेष निधि देते हुए विशेष सेटअप की स्वीकृति प्रदाय की जावे बस्तर संभाग के अधिकांश निवासी अपने बेहतर इलाज हेतु बस्तर की सीमा से लगे अन्य राज्य से उड़ीसा ,आंध्र प्रदेश, तेलंगाना पर अपनी निर्भरता रखते हैं ।वैसे मैं उनको स्मार्ट कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु उन राज्यों से एमओयू स्थापित करते हुए बस्तर वासियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए, बस्तर में संचालित मेडिकल कॉलेजों में मैं बस्तर वासियों के लिए सीटें आरक्षित करते हुए बस्तर से सालाना नए डॉक्टर निकालने की मंशा अनुरूप योजना बनाई जाए ,तो वहीं दिल्ली की तर्ज पर जगदलपुर शहर में मोहल्ला क्लीनिक स्थापना करते हुए शहर के स्लम इलाकों में इनकी सुविधाएं उपलब्ध करवाते हुए डीएमएफटी निधि के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों को नियुक्ति दी जाए।इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत कश्यप,जगदलपुर ग्रामीण अध्यक्ष अजय बघेल, नानगुर मंडल अध्यक्ष प्रीतम नाग,कुंदन पाटील,ओम मरकाम,डेनिश राज,लंकेश्वर बघेल,पाक्लू बघेल आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।



