​​​​​​​अपेक्स बैंस अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने की महासमुंद जिले में धान खरीदी तैयारी की समीक्षा

रायपुर: राज्य सरकार खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 अंतर्गत प्रदेश में समर्थन मूल्य पर एक दिसंबर 2020 से धान की खरीदी शुरू कर रही है। अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने आज महासमुंद प्रवास के दौरान महासमुंद जिले में आगामी धान खरीदी व्यवस्था के तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पंजीकृत किसानों से जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के माध्यम से धान खरीदी की जाएगी। उपार्जन केन्द्रों में धान के सुरक्षित रख-रखाव, आवागमन की व्यवस्था, मूलभूत सुविधा किसानों का ऋण वितरण एवं समिति को धान उपार्जन में होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने आवश्यक निर्देश दिए। अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने प्रदेश के किसानों के स्वास्थ्य और उनके स्वस्थ जीवन के लिए उपार्जन केन्द्रों में कोविड-19 के नियमों के निर्देश का पालन करने पर भी जोर दिया।

Related Articles

Back to top button