पाकिस्तान में बाढ़ ने लिया रौद्र रूप, पूरा इलाका बन गया ‘समुद्र’

पड़ोसी देश पाकिस्तान में बारिश और ग्लेशियर के पिघलने के कारण बाढ़ (Floods) ने त्रासदी का रूप ले लिया है, जिसके कारण पूरे देश में हरकंप मचा गया। बाढ़ में अब तक 1343 लोगो की मौत हो चुकी है। इस बारिश ने साढ़े 3 करोड़ लोगों की जिंदगी को अस्‍त-व्‍यस्‍त कर दिया। वही 10 लाख से ज्‍यादा घर बर्बाद हो गए जिसके कारण, वर्तमान में 500,000 से अधिक लोग बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा, सिंध और पंजाब में राहत शिविरों में रह रहे हैं।

इस बाढ़ से जुड़ी नई सैटेलाइट इमेज से पता चलता है कि सितंबर की शुरुआत में पाकिस्तान की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील में बाढ़ आ गई और यह खतरनाक रूप से बह रही है। जुलाई तक यह झील अपने मौजूदा स्‍वरूप में दिखाई दे रही थी , लेकिन 28 अगस्‍त और 5 सितंबर की तस्‍वीरों में यह ओवरफ्लो नजर आती है।

स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, नासा के लैंडसैट 8 और लैंडसैट 9 सैटेलाइट द्वारा ली गई तस्‍वीरें मंचर झील (Lake Manchar) के किनारे में दरार दिखाती हैं। बताया जाता है कि इनमें से कुछ दरारों को जानबूझकर स्‍थानीय अधिकारियों ने बनवाया, ताकि पानी को घनी आबादी वाले इलाकों में जाने से रोका जा सके। वहीं अधिक जलजमाव होने के कारण पाकिस्तान में संक्रमण (Infection) रोग बढ़ने का खतरा बढ़ गया है जिसके चलते अधिकारियों ने संक्रमण से फैलने वाली बीमारियों को रोकने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके अलावा पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति (Pakistan Economic Situation) भी चरमरा गई है। लिहाजा बाढ़ राहत शिविर इलाको में डॉक्टरों की टीम भी तैनात कर दी गई है। कैंप में गुजर बसर करने को मजबूर लोग कई बीमारियों से भी जूझ रहे हैं।उनके बीच अलग अलग तरह की बीमारियां भी फैल रही हैं। इन बीमारियों का सबसे ज्यादा शिकार बच्चे हो रहे हैं। संक्रमण से होने वाले रोगों से बचाव के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

पाकिस्तान का हाल बेहाल

लगातार कई दिनों की भारी बारिश ने देश के एक तिहाई हिस्से को जलमग्न कर दिया है , जिसके कारण करीब 33 मिलियन से अधिक लोगो को अपना घर छोड़कर जान बचाने के लिए किसी और स्थान पर जाना पड़ा। वही पाकिस्तान (Pakistan) की पहले से चरमराती अर्थव्यवस्था (Economy) को 12.5 अरब अमेरिकी डॉलर का आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा है। इसके कारण अब पाकिस्तान के तेजी से महंगाई की बाढ़ आने का अंदाजा लगाया जा रहा है जिससे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में कुछ हद तक सुधार हो सके। वही जिओ न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में महंगाई दर (Inflation Rate) 24 प्रतिशत से लेकर 27 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है जो आने वाले वर्ष में ये 30 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। इसके अलावा गरीबी और बेरोजगारी 21.9 प्रतिशत से कई गुना बढ़कर 36 प्रतिशत से अधिक हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button