हाजी मो.अनवर रिज़वी बने रायपुर शहर सीरतुन्नबी कमेटी के चीफ़ ऑर्गनाइज़र

रायपुर। शहर सीरतुन्नबी कमेटी के फाउंडर मेंबर हाजी शेख नाजीमुद्दीन , हाजी जावेद रज़ा , हाजी बदरुद्दीन खोखर , मोईनुद्दीन , शेख अमीनुद्दीन , डॉ . मुजाहिद अली फारूकी ने जशने ईद मिलादुन्नबी 2022 के प्रोग्रामों को अंजाम देने के लिए हाजी मोहम्मद अनवर रिज़वी को चीफ आर्गेनाइजर के ओहदे ( पद ) पर मुन्तख़ब ( नियुक्त ) किया गया है ।शहर सीरतुन्नबी फाउंडर मेंबर कमेटी के ज़ेरे निगरानी जशने ईद मिलादुन्नबी 2022 के सभी कार्यक्रमों को अंजाम दिया जायेगा । नूरानी वाज़ कमेटी के सदर मो.शाहबुद्दीन ने हाजी मोहम्मद अनवर रिज़वी को रायपुर शहर सीरतुन्नबी कमेटी चीफ आर्गेनाइजर बनने पर मुबारक बाद दी।

Related Articles

Back to top button