भारत जोड़ो अभियान के तहत संसदीय सचिव की अगुवाई में निकाली पदयात्रागावों में सभा लेकर ग्रामीणों को किया गया जागरूकशहर से लेकर गांवों तक पदयात्रा करते पहुंचे कांग्रेसजन

महासमुंद। भारत जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेसजनों ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अगुवाई में शहर के साथ ही गांवों में पदयात्रा की। इस दौरान कई जगहों पर सभा भी लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। आज गुरूवार को भारत जोड़ो अभियान की शुरूआत कांग्रेस भवन से हुई। संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर की अगुवाई में पदयात्रा बरोंडा चौक, शास्त्री चौक, बीटीआई रोड, कलेक्टोरे, रमन टोला, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से परसकोल, भुरका, लाफिनखुर्द, लाफिनकला, चिंगरौद से होते हुए बम्हनी में समाप्त हुई। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा महापुरुषों के जिन्दाबाद के नारे लगाकर उनको याद करने के साथ ही केंद्र सरकार की गलत नीतियों से हुई महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पद यात्रा के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि देश की अखंडता को आज जाति धर्म के नाम पर तोड़ा जा रहा है। इसलिए भारत जोड़ो अभियान की आज के हालात को देखते हुए इसकी आवश्यकता जरुरी हो गई है। आज देश में व्याप्त महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से जनता परेशान है और देश में जाति धर्म को लेकर साम्प्रदायिकता का माहौल बना हुआ है, जिससे आपसी भाईचारा खत्म हो रहा है। जबकि इस देश को आजादी दिलाने में सभी धर्मों का बराबर सहयोग रहा है। भारत जोड़ों अभियान के माध्यम से लोगों को जागरुक कर आपसी एकता बनाए रखने की आवश्यकता है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष खिलावन बघेल, ढेलू निषाद, खिलावन साहू, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, जिला वनोपज संघ के अध्यक्ष प्रमोद चंद्राकर, नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाउलाल चंद्राकर, महामंत्री संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेश द्विवेदी, सोमेश दवे, जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, नरेंद्र दुबे, जसबीर ढिल्लो, हार्दिक सोना, आरीन चंद्राकर, हेमंत डडसेना, मायाराम टंडन, डा तरूण साहू, विजय साव, गोविंद साहू, किशन देवांगन, राजू यादव, सचिन गायकवाड़, निखिलकान्त कांत साहू, पार्षद बबलू हरपाल, गुरमीत चावला, जावेद चौहान, सुनील चंद्राकर, राजू साहू, आवेज खान, सती चंद्राकर, अन्नू चंद्राकर, लता कैलाश चंद्राकर, रविसिंह ठाकुर, ओमप्रकाश यादव, केके साहू, हर्ष शर्मा, गजेंद्र साहू, शिव यादव, निखिल चंद्राकर, जब्बर चंद्राकर, जय पवार, मानिक साहू, लता कैलाश चंद्राकर, ममता चंद्राकर, लक्ष्मी देवांगन, डीआर नायक, संतोष धीवर, थानू साहू, गेमन साहू, लक्ष्मी सोनी, अरीश अनवर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button