NIA की बिहार के कई जिलों में छापेमारी

बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां के कई जिलों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई फुलवारीशरीफ आतंकी फाठशाला मामले में की जा रही है। बताया जा रहा है कि बिहार के पांच शहरों के 32 ठिकानों पर NIA की टीम एक साथ छापेमारी कर रही है। पटना से लेकर अररिया तक हो रही इस छापेमारी से बड़े खुलासे की संभावना है। पटना के फुलवारीशरीफ में आतंकी ट्रेनिंग कैंप के भंडाफोड़ में नामजद आरोपियों के ठिकानों की तलाशी ली जा रही है।

Related Articles

Back to top button