बिलासपुर : कोटा एटीएम में चोरी की वारदात, पकड़े गए पांच आरोपी

बिलासपुर : कोटा थाना क्षेत्र के गोबरीपाठ ग्राम में लगे हिटाची कंपनी के एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया गया था. इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित 5 आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस ने आरोपियों से ATM में तोड़फोड़ करने के औजार और घटना में उपयोग 2 मोटरसाइकिल को भी जब्त कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मामला 28 अगस्त की रात का है.कोटा थाना क्षेत्र के गोबरीपाठ के हिटाची एटीएम को तोड़ने की कोशिश की गई थी.चोरों ने एटीएम मशीन का लॉकर केश,शटर,एटीएम में लगे कैमरे को तोड़कर एटीएम मशीन से रकम निकालने का प्रयास किया था.उनके चोरी के वारदात को अंजाम देते चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए. इसी वजह से चोर कैमरे को भी नुकसान पहुंचाए थे. इस घटना में चोरों की हरकत बैंक के कंप्यूटर में रिकॉर्ड हो गई थी. पुलिस ने इसी के आधार चोरों की पतासाजी की और चोरों को पकड़ लिया.
कोटा एटीएम चोरी मामले में पांच गिरफ्तार
1. विजय पटेल पिता संगम पटेल उम्र 21 साल साकिन डोंगरीपारा कोटा
2. अब्दुल रजा पिता अब्दुल सुमान उम्र 20 साल साकिन फिरंगी पारा कोटा
3. अशरुद्दीन खान पिता नसरुद्दीन खान उम्र 18 साल 4 माह डोंगरीपारा कोटा
4. दिलशाद खान पिता इस्माइल खान उम्र 19 साल मुन्नी गली कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर
5. विधि से संघर्षरत नाबालिग बालक



