रायपुर : चलती गाड़ी में गैंगरेप, तीन आरोपियों पर जुर्म दर्ज 

रायपुर। रायपुर में चलती कार में बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों ने मिलकर लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। फिलहाल आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

 

घटना 17 नवंबर की बताई जा रही है। लड़की ने डर की वजह से परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी नहीं दी थी। (Raipur)मगर आज लड़की ने अपने साथ घटित घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद नाबालिग के परिजनों ने गुढ़ियारी थाने में अपराध दर्ज कराया।

Related Articles

Back to top button