जानें गणित टफ तो, फिजिक्स केमिस्ट्री आसान

देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों आईआईटी और आईएसएम में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड जिले के नौ केंद्रों पर रविवार को दो पालियों सुबह नौ से 12 और 2:30 से 5:30 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से कराई गई। परीक्षार्थियों अंशुल मिश्रा, कुलदीप व अभिषेक आदि के अनुसार गणित का हिस्सा थोड़ा कठिन था। भौतिक और रसायन विज्ञान के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान थे। मेरिट पिछले वर्ष से थोड़ी नीचे जाने की संभावना है क्योंकि सीटों की संख्या भी बढ़ाई गई है।

गणित के शिक्षक संजय सिंह के अनुसार गणित के प्रश्नों में काम्प्लेक्स नंबर, थ्री-डी, मैट्रिसेस, फंक्शन, वेक्टर्स, प्रोबेबिलिटी से ज्यादा प्रश्न पूछे गए थे। कोई भी प्रश्न सीधे नहीं पूछा था। केमेस्ट्री एक्सपर्ट अमित त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम प्रश्न पत्र में रसायन विज्ञान के प्रश्न आसान थे लेकिन भौतिक और गणित के प्रश्न लंबे थे। द्वितीय प्रश्न पत्र में तीनों विषयों के प्रश्न औसत थे।

रसायन विज्ञान के प्रश्न कई चैप्टर की अवधारणा को समायोजित करके बनाए गए थे। गणित के प्रश्न कठिन को होने की वजह से अच्छा स्कोर करने में रसायन विज्ञान काफी मददगार हो सकती है। ऑर्गेनिक केमिस्ट्री से कठिन प्रश्न पूछे गए थे।

Related Articles

Back to top button