विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के आयोजन व प्रचार प्रसार सहित कोरोना के इस संकट काल मे सेवा कार्यो में योगदान देने वाले युवा कार्यकर्त्ताओ को बस्तर महाराजा श्री कमल चंद भजदेव जी ने किया सम्मान

विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के आयोजन व प्रचार प्रसार सहित कोरोना के इस संकट काल मे सेवा कार्यो में योगदान देने वाले युवा कार्यकर्त्ताओ को बस्तर महाराजा श्री कमल चंद भजदेव जी ने किया सम्मान

 

जगदलपुर–विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के आयोजन व प्रचार-प्रसार सहित कोरोना के इस संकट काल में सेवा कार्य में योगदान देने वाले युवा कार्यकर्त्ताओ का आज एक सादे समारोह में राजमहल में बस्तर महाराजा कमल चंद भजदेव जी द्वारा सम्मान किया गया.प्रवीण सेना से जुड़े समस्त कार्यकर्ता जिन्होंने अपना योगदान इस सेवा कार्य मे लगाया ,उन्हें महाराजा कमल चंद जी द्वारा मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।कोरोना काल मे प्रवीण सेना द्वारा किया गए भोजन वितरण,खाद्य पदार्थ व मास्क वितरण एवम गरीबो की सेवा कार्य को देखते हुए सम्मान किया गया जिसमें दशहरा पर्व में जिन्होंने फोटोग्राफी के माध्यम से नई दिशा दी उन्हें भी सम्मान किया गया।बस्तर महाराजा कमल चंद भजदेव ने कहा सभी निष्ठावान कार्यकर्ता है जिन्होंने प्रवीण सेना के सैनिक के रूप में दशहरा एवम कोरोना काम मे काम किया।मैं सभी को बहुत बहुत बधाई देता हूं।हमारी सांस्कृतिक विरासत व परंपरा को बनाये रखने एवम सहेजने हेतु इन सभी युवाओ का प्रयास अत्यंत सराहनीय है, विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के आयोजन एवं प्रचार-प्रसार सहित कोरोना के इस संकट काल में सेवा कार्य में अपनी सक्रिय भूमिका एवं योगदान देने वाले प्रवीण सेना के युवाओं को मैं बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं ।जिसमें अजय साहू,राहुल ठाकुर,अभिषेक सिंह ठाकुर,विकास चांडक,सुभेन्द्र भदौरिया,तनिष जैन,देवेश चांडक,जशविन्दर सिंह,प्रकाश साहू,विशाल सेंगर,हेमंत तिवारी,दिव्यराज सिंह राणा,सूरज मिश्रा,पुष्पराज पात्रो, सोनू यादव,राहुल शर्मा,विकास यादव,सन्नी साव,अंजलि दास, भावना यादव,दुर्गा ठाकुर,पार्थ शर्मा,पर्व शर्मा,शालू वर्मा,राज पांडेय,नरेंद्र,समरथ सेठिया,करण राव सहित प्रवीण सेना के कार्यकर्ता उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button