डुमरपाली-रामपुर मार्ग में पुल बनने से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर
संसदीय सचिव के प्रयास से मिली दो करोड़ 62 लाख की स्वीकृति


महासमुंद। ग्राम डूमरपाली और रामपुर मार्ग पर डूमरपाली नाला पर उच्चस्तरीय पुल बनने से क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी। यहां दो करोड़ 62 लाख 14 हजार की लागत से उच्चस्तरीय पुल का निर्माण कराया जाएगा। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से पुल निर्माण की स्वीकृति मिली है। बताया जाता है कि जल्द ही पुल निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार डूमरपाली नाला में पुल निर्माण के लिए ग्रामीण लगातार मांग कर रहे थे। पुल नहीं होने से बरसात के दिनों में मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। जिससे ग्रामीणों को दूसरे रास्तों से घुमकर अपने गंतव्य तक जाना पड़ता है। ग्रामीण लमकेश्वर साहू ने बताया कि इस पुल के बनने से सिरपुर के साथ ही कसडोल व अन्य गांवों में कम दूरी तय कर पहुँचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि पुल निर्माण के लिए दशकों से शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया। लेकिन कोई पहल नहीं हुई। कुछ महीने पहले संसदीय सचिव व क्षेत्रीय विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से पुल निर्माण की मांग की गई थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ध्यानाकर्षित कराया। बाद इसके डूमरपाली पुल निर्माण के लिए दो करोड़ 62 लाख 14 हजार की लागत की स्वीकृति मिली है। पुल निर्माण होने से क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी। पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर खिलावन साहू, लक्ष्मण पटेल, दारा साहू, हेमंत डडसेना, सीटू सलूजा, सरपंच पुष्पा पटेल, कुलेश्वर पटेल, कमलेश चंद्राकर, आलोक नायक, अतुल गुप्ता, सोनू राज, कार्तिक पटेल, कृष्ण पटेल, डागा साहू, लमकेश्वर साहू, विक्की पटेल, रामजी ध्रुव, मयाराम टंडन, राजू दीवान, रत्थू ध्रुव, सोना सिंग, बलराम ध्रुव, कुंवरसिंग यादव आदि ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।



