प्रेम प्रसंग में युवक की घोंपकर हत्या,नदी से बरामद हुआ सव

बिहार के छपरा जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के पथरा पथरा बिन टोली गाँव में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान उपेंद्र महतो के 20 वर्षीय पुत्र लहवर कुमार के रूप में की गयी है। युवक का शव नदी से बरामद किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश जारी है, अब तक उनकी कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका ग्रामीणों का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या की गयी है। पुलिस ने प्रेम प्रसंग में हत्या की कोई पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता। अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Back to top button