आज़ादी का अमृतमहोत्सव;14 अगस्त से शहर को गड्ढा मुक्त करने श्रमदान15 अगस्त को पब्लिक वॉइस की टीम करेगी निगरानी ताकि न हो तिरंगे का अपमान या कोई विसंगति

जगदलपुर। आज़ादी के 75वें वर्ष को पूरा देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। अनेकों संघ संगठन अपने-अपने स्तर पर इस महोत्सव को अविस्मरणीय बनाने में जुटे हुये हैं। देश में अनेकों कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इस तारतम्य में जिले की सक्रिय सामाजिक संगठन पब्लिक वॉइस भी एक अनूठी पहल की शुरुआत करने जा रही है।पब्लिक वॉइस के सदस्यों ने बताया कि भारी बरसात के बाद शहर के मुख्य मार्गों में यदाकदा गड्ढे हो गये है जिसकी वजह से राहगीर लगातार दुर्घटना के शिकार होकर चोटिल हो रहे हैं। जिसे देखते हुये पब्लिक वॉइस की टीम ने निर्णय लिया है कि आजादी का अमृतमहोत्सव में अपने शहर के प्रति जवाबदारी को समझते हुये ऐसे जानलेवा गड्ढो को पटाने की मुहिम चौदह अगस्त से शुरू की जाएगी। साथ ही पंद्रह अगस्त को पब्लिक वॉइस की टीम शहर में घूम-घूमकर तिरंगे की निगरानी करेगी ताकि तिरंगे का अपमान या कोई विसंगति न हो।पब्लिक वॉइस ने लोगों से भी अपील की है कि इस ऐतिहासिक दिवस को हर्षोल्स के साथ मनाये और हर घर तिरंगा और हमर तिरंगा अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेवें। उत्सव के साथ साथ यह भी आवश्यक रूप से ध्यान रखें कि तिरंगे के सम्मान को कही भी कोई ठेश न पहुंचें।

Related Articles

Back to top button