बीजापुर जिले में दिन-दहाड़े 25 साल के आदमी की हत्या , पुलिस का शक माओवादीयों पर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को अज्ञात लोगों ने 25 साल के एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी है। पुलिस ने इस हत्या को लेकर माओवादी के संबंध होने का संदेह जताया है।किसी ने नहीं ली हत्या की जिम्मेदारीपुलिस ने कहा कि पीड़ित की पहचान गलगाम गांव निवासी सोमदू माडवी के रूप में हुई है। सोमदू की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी है। पुलिस ने कहा है कि अभी तक किसी ने भी अपराध की जिम्मेदारी नहीं ली है।मामले की जांच शुरुपुलिस ने आधिकारिक बयान में कहा है कि उसूर थाना क्षेत्र के गलगाम गांव में हुई हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि इसमें किसी माओवादी का हाथ हो सकता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।



