बस्तर मनरेगा कर्मचारियों के मांगों को मिला मुक्तिमोर्चा एवं जनता कांग्रेस का समर्थन,मांगों को लेकर निकली पदयात्रा में शामिल हुए नवनीत चांद उठाए सवाल


जगदलपुर ।कांग्रेस सरकार के वादाखिलाफी के विरुद्ध बस्तर के मनरेगा कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार से वादा निभाओ नारा के साथ रायपुर पदयात्रा में निकले साथियों का बस्तर के युवा तेज तर्रार नेता व अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद ने जगदलपुर शहर में पद यात्रियों का स्वागत कर उनकी मांगों को जायज ठहराया है। उन्होंने समर्थन का ऐलान करते हुए पदयात्रा में शामिल हो कर कर्मचारियों की मांगो का समर्थन किया और राज्य सरकार के मुख्यमंत्री व पंचायत मंत्री के समक्ष सवाल रखा की घोषणा पत्र के आधार पर राज्य में सरकार बनाने वाली कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कहा था की सरकार बनते ही 10 दिन के अंदर सभी अनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा आज सरकार के 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी यह वादे क्यों पूरे नहीं किए गए ,ज्वलंत सवालों का जवाब, बस्तर के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को भी देना होगा क्योंकि कांग्रेस के घोषणा पत्र के आधार पर ही उन्होंने बस्तर में जनता का आशीर्वाद पाया था तो अब यह उनकी जिम्मेदारी है कि अपने मुख्यमंत्री से जनता से किए गए वादों को पूरा करवाएं इस दौरान मुक्ति मोर्चा के युवा विंग अध्यक्ष राहुल पांडे शहर महामंत्री ओम मरकाम उपस्थित थे।



