छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने मुस्लिम समाज के धर्मगुरु से जगदलपुर में की सौजन्य भेंट


रायपुर।छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने मुस्लिम समाज के धर्मगुरु औलादे गौसे आज़म हुज़ूर अश्शाह सैयद हाशिमुद्दीन अल गिलानी अल हसनी वल हुसैनी अल कादिरी अल बगदादी के आज जगदलपुर जिला बस्तर छत्तीसगढ़ आगमन पर उनसे सौजन्य भेंट कर उनका इस्तकबाल व खैरमकदम किया, एवं प्रदेश की खुशहाली व तरक्की की दुआ करने की अपील की । अंजुमन इस्लामिया कमेटी जगदलपुर द्वारा आयोजित अज़ीमुश्शान जलसा में बगदाद शरीफ इराक से जगदलपुर तशरीफ़ लाये मुस्लिम समाज के धर्मगुरु को राज्य शासन द्वारा राज्य अतिथि का दर्जा प्रदान किये जाने पर मोहम्मद असलम खान ने प्रदेश के हर दिल अज़ीज़ वज़ीरे आला आली जनाब भूपेश बघेल जी का प्रदेश के समस्त मुस्लिम समाज की ओर से आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर जनाब जावेद नाना, मोहम्मद जीशान, अब्दुल असलम, मोहम्मद युसूफ सहित मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button