बोरियाझर में आदिवासी समाज के लिए चार लाख की लागत से बनेगा भवन
समाज के पदाधिकारियों की मांग पर संसदीय सचिव ने की घोषणा


महासमुन्द। ग्राम पंचायत बोरियाझर में आदिवासी समाज के लिए भवन निर्माण कराया जाएगा। आज बुधवार को समाज के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने चार लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। जिस पर समाज के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।
आज बुधवार को समाज के देवचरण ध्रुव, भरतलाल ध्रुव, सोनित ध्रुव, देवसिंग ध्रुव, जोहनुराम ध्रुव, परमेश्वर लाल, मनहरण लाल, रितेश ध्रुव तथा गुलाब चंद्राकर ने संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का ध्यानाकर्षित करते हुए बताया कि गांव में आदिवासी समाज के लिए एक भवन की आवश्यकता है। भवन नहीं होने से सामाजिक आयोजन कराने में दिक्कतें आती हैं। उन्होंने सामाजिक भवन के लिए राशि देने की मांग की। जिस पर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने भवन निर्माण के लिए चार लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। राशि की घोषणा पर समाज के लोगों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।

Related Articles

Back to top button