भारत ने वेस्टइंडीज को 68 रनों से दी मात,पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 से आगे

भारत ने वेस्टइंडीज को 68 रन से हराया

भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को 68 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 190 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 64 रन की पारी खेली। वहीं, दिनेश कार्तिक 19 गेंदों में 41 रन बनाकर नाबाद रहे।

जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 122 रन ही बना सकी। वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा रन शामराह ब्रूक्स ने बनाए। उन्होंने 20 रन की पारी खेली। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, रविचंद्रन अश्विन और रवि बिश्नोई ने घातक गेंदबाजी की। तीनों ने दो-दो विकेट झटके। सीरीज का अगला मैच सोमवार (एक अगस्त) को सेंट किट्स के वार्नर पार्क में खेला जाएगा

Related Articles

Back to top button