पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की मीडिया से बात, कहा- नहीं मिला इस्तीफा, फोन किया लेकिन नहीं हो पाई बात

छत्तीसगढ़ के पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव (बाबा) के इस्तीफे को लेकर अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान आया है। बघेल ने कहा है कि उन्हें मंत्री टी एस सिंहदेव का पंचायत विभाग से इस्तीफा नहीं मिला है।
रविवार को बघेल ने कहा, ‘मुझे टीएस सिंहदेव का इस्तीफा नहीं मिला है। इसकी जानकारी मुझे मीडिया से मिली है। हमारे बीच में पूरी तरह से समन्वय है और जो भी मुद्दा है, उस पर एक साथ बैठकर चर्चा की जा सकती है।’ बघेल ने आगे कहा कि हमें जब भी इस्तीफा मिलेगा, तब उसपर बात करेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने बीती रात मंत्री टी एस सिंहदेव को फोन करने की कोशिश की थी, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।



