स्टॉफ नर्सो की भर्ती से स्वास्थ सेवाओं की सुविधा होगी बेहतर

स्टॉफ नर्सो की भर्ती से स्वास्थ सेवाओं की सुविधा होगी बेहतर

 

जो कतार में हैं उन्हें है यकीन इस बार नहीं गलेगी किसी भी दलालों की दाल

 

रायपुर ।छत्तीसगढ़ में स्टाफ नर्सों को लेकर खाली पदों को भर कर स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर और सशक्त बनाने की कवायद को लेकर रिक्त पदों को भरे जाने की प्रक्रिया जारी है।

 

इसमें बिलासपुर ,रायपुर सरगुजा, बस्तर सम्भाग हैं। बस्तर संभाग में काफी समय से नर्सो की भर्ती की जानी थी वहीं इस बार लम्बे समय के बाद बस्तर में भर्ती हेतु अनारक्षित पोस्ट निकाले गए जिसे लेकर उम्मीद लगाए आवेदकों में उत्साह भी दिखा अभी हालांकि रिक्त जगहो में भर्ती की प्रक्रिया चल रही है । वहीं भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों ।को विश्वास है कि इस बार भर्ती पारदर्शिता से होगी ।ज्ञात हो कि पहले भी संभाग में इसके अलावा नर्सों के भर्ती को लेकर शिकायत के स्वर उठे है और स्टे भी लगा फिर बाद में कुछ माह बाद जवाइंग लिया गया। बहरहाल अब जो जरुरतमंद इसमें अपने भविष्य को लेकर सपने सजो रहे है उनका तो यही मानना होगा की इस बार कोई शिकायत के स्वर या गड़बड़झाला इस तरह से ना हो कि उनके कल के रास्ते दुविधा हो वैसे अब हालात बदले हैं वर्तमान सरकार बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर गम्भीर है यही माना जाए कि इस बार किसी तरह से भ्र्ष्टाचार की शिकायत नहीं होगी ना ही दलाल किस्म के लोगों की दाल गलेगी जैसा कि विदित है कि अक्सर ऐसे मौके पर बहती गंगा में हाथ धोने वाले चंद लोगो के चलते दलाल किस्म के लोग सक्रिय हो जाते हैं जो अपने पहुंच और घुसपैठ को लेकर शेखी बघार मनमाने किसी को लूटने बाज नहीं आते कभी नौकरी दिलाने के नाम कभी मनचाहे जगह पर पोस्टिंग दिलाने के नाम ।ऐसे में अक्सर योग्य और जरुरतमंद को अनजाने में काफी कुछ भोगना पड़ जाता है ।

Related Articles

Back to top button