कई बीमारियों के लिए रामबाण इलाज है – हींग, स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद

नई दिल्ली. हींग का इस्तेमाल व्यंजनों में स्वाद और सुगंध को बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन हींग स्वाद और सुगंध को बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। हींग का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। हींग में एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी वायरल के गुण पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में हींग का सेवन करना फायदेमंद होता है। साथ ये सिर दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है।.

हींग के फायदेपेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद
पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए हींग का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि इनका सेवन करने से फिर से जुड़ी समस्या दूर होती है। साथ ही ये अपच और गैस की समस्याओं से राहत दिलाता है।

सिरदर्द कम करने में फायदेमंद
सिरदर्द कम करने के लिए हींग का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। हींग में एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो सिरदर्द कम करने में मदद करता है। सिर दर्द से राहत पाने के लिए चुटकी भर हींग को पानी के साथ पीने से दर्द से राहत मिलती है।

Related Articles

Back to top button