ललित मोदी और सुष्मिता सेन कर रहे हैं एक दूसरे को डेट, जल्द करेंगे शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) और ललित मोदी (Lalit Modi) रिलेशनशिप में हैं। इस बात की जानकारी खुद ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से दी है। ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किए हैं, जिनसे पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों ने शादी कर ली है, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्होंने साफ कर दिया कि वो रिलेशनशिप में हैं। ललित मोदी ने ट्वीट में सुष्मिता सेन के लिए betterhalf लिखा था। जिसके बाद फैंस को लगा कि दोनों की शादी हो गई है। फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देने लगे। लेकिन इसके तुरंत बाद ही उन्होंने क्लेरिफाई किया कि अभी डेट कर रहे हैं लेकिन, जल्द ही शादी करेंगे।
क्या है ललित मोदी का पोस्ट
दरअसल सबसे पहले ललित मोदी ने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिन में वो सुष्मिता सेन के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ ललित मोदी ने कैप्शन में लिखा, ‘परिवार के साथ मालदीव और सारडीनिया के ग्लोबल टूर से अभी वापस आया हूं, और मेरी बेटर हॉफ सुष्मिता सेन। आखिरकार जिंदगी की एक नई शुरुआत। ओवर द मून।’ अपने कैप्शन में ललित मोदी ने ढेर सारे दिल के इमोजीस का भी इस्तेमाल किया है।

ललित मोदी का दूसरा पोस्ट
ललित मोदी के पहले पोस्ट के बाद ही सोशल मीडिया यूजर्स और सेलेब्स उन्हें बधाई देने लगे, ललित मोदी के कैप्शन में मेरी बेटर हॉफ से लोग समझे की उन्होंने शादी कर ली है। ऐसे में ललित मोदी ने कुछ ही देर बाद दूसरा ट्वीट किया और लिखा, ‘साफ कर दूं कि शादी नहीं हुई है, हम एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन शादी भी बहुत जल्दी होगी एक दिन।’




