दिल्ली में ले सकेंगे बिजली पर सब्सिडी

नई दिल्ली. दिल्ली में बिजली के बढ़ते दामों की खबरों के बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल दिल्ली की केजरीवाल सरकार अब राजधानी के लोगों को सब्सिडी वाली बिजली के लिए दो तरह के विकल्प देने जा रही है। यानी 1 अक्टूबर से जिन लोगों को सब्सिडी वाली बिजली चाहिए उन्होंने सरकार की ओर से दिए जा रहे दो विकल्पों में से एक को चुनना होगा। दिल्ली सरकार के बिजली विभाग ने उन उपभोक्ताओं के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया भी तैयार की है। यह उनके लिए होगी जो एक अक्टूबर के बाद बिजली सब्सिडी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं।

दरअसल बिजली विभाग की ओर से एसओपी तैयार की गई है। अब इस एसओपी को कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार है। इसके बाद इस संबंध में उपभोक्ताओं के जवाब भी मांगे जाएंगे।

जो बिल भुगतान के डिजिटल मोड का उपयोग नहीं कर रहे हैं, वे फार्म की हार्ड कॉपी भर सकते हैं और इसे डिस्कॉम कार्यालयों में जमा कर सकते हैं।

दिल्ली कैबिनेट की ओर से एसओपी को मंजूरी मिलने के बाद इसी महीने डिस्काम उपभोक्ताओं को अपने बिलों के साथ आफलाइन और आनलाइन फार्म मुहैया करवाए जाएंगे।

200 यूनिट तक इस्तेमाल पर फ्री बिजली
– 200 यूनिट तक बिजली का एक महीने में उपयोग करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को 100 फीसदी सब्सिडी मिलती है।
– 200 यूनिट तक बिजली का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या करीब 30.39 लाख है
– 201-400 यूनिट का उपयोग करने वाले 16.59 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को 50 फीसदी (800 रुपये तक) सब्सिडी दी जाती है।
– 80 फीसदी से ज्यादा उपभोक्ता दिल्ली में बिजली बिल का भुगतान ऑनलाइन ही करते हैं।
बता दें कि, दिल्ली सरकार के मुताबिक, बिजली पर सब्सिडी 1 अक्टूबर से उन्हीं लोगों को दी जाएगी, जो इसकी डिमांड करेंगे।सरकार के राजस्व में होगा इजाफा
माना जा रहा है कि इसके बाद दिल्ली के सीमित उपभोक्ताओं को ही सीमित बिजली सब्सिडी मिल पाएगी, क्योंकि कई लोगों ने सब्सिडी ना लेने की इच्छा जाहिर की है।

इसके साथ ही दिल्ली सरकार को भी इससे बड़ा फायदे की उम्मीद है, क्योंकि ज्यादा लोगों को सब्सिडी ना देने के चलते उनके राजस्व में बढ़ोतरी होगी।

Related Articles

Back to top button