संसदीय सचिव की अनुशंसा पर हीरा बने कृषि उपज मंडी अध्यक्ष
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव का जताया आभार


महासमुन्द। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अनुशंसा पर कृषि उपज मंडी भारसाधक समिति महासमुन्द में हीरा बंजारे को अध्यक्ष तथा गोविंद साहू को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं सदस्य के रूप में थनवार यादव, जब्बर चंद्राकर, चमन सिन्हा व आलोक नायक की नियुक्ति की गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर का आभार जताया है।
बुधवार को कृषि विपणन के संचालक ने आदेश जारी किया है। जिसके तहत कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष हीरा बंजारे, उपाध्यक्ष गोविंद साहू, सदस्य थनवार यादव, जब्बर चंद्राकर, चमन सिन्हा व आलोक नायक शामिल हैं। आदेश जारी होेने के बाद बुधवार की रात नवनियुक्त अध्यक्ष हीरा बंजारे, उपाध्यक्ष गोविंद साहू, सदस्य जब्बर चंद्राकर, चमन सिन्हा आदि संसदीय सचिव निवास पहुंच कर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर से मुलाकात कर नियुक्ति पर आभार जताया।

Related Articles

Back to top button