पार्षद आकाश तिवारी ने वार्ड 35 के तेज बारिश के दौरान हुए जलभराव और निकासी की समस्या का किया प्रत्यक्ष अवलोकन

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के एमआईसी सदस्य एवं पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड नम्बर 35 के पार्षद श्री आकाश तिवारी ने आज वार्ड क्रमांक 35 के क्षेत्र में विगत दो दिन हुई तेज बारिश के दौरान आई जलभराव एवं गन्दे पानी की सुगम निकासी की समस्या का नगर निगम अपर आयुक्त श्री सुनील चंद्रवंशी, जोन क्रमांक 4 के जोन कमिश्नर श्री विनय मिश्रा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री चंद्रशेखर श्रीवास्तव, उपअभियन्ता श्री आशीष श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में सम्बंधित स्थलों पर पहुंचकर प्रत्यक्ष अवलोकन किया. एमआईसी सदस्य एवं पार्षद श्री आकाश तिवारी ने वार्ड 35 के विभिन्न दो स्थानों पर गन्दे पानी की सुगम निकासी करवाने तत्काल नई नालियों एवं दो भिन्न स्थानों पर नई पुलिया का निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही जलभराव एवं निकासी की समस्या को दूर करवाने जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु प्राथमिकता से करने के सम्बन्ध में सम्बंधित जोन अधिकारियों को स्थल पर निर्देशित किया.

Related Articles

Back to top button