आज से होगा संभाग स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आगाज़।

।
जगदलपुर / जिला जूडो संघ ऑफ बस्तर द्वारा आयोजित दो दिवसीय जूडो प्रतियोगिता का उद्घाटन 2 सितम्बर 2023 को संध्या 4 बजे स्थानीय वीर सावरकर भवन जगदलपुर में प्रारम्भ होगी बस्तर संभाग भर से इस 11 वी इंटर स्कूल जूडो प्रतियोगिता में करीब 250 जूडो खिलाडी व 25 अधिकारी कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा दन्तेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर के खिलाडी भाग लेंगे जूडो संघ के अध्यक्ष किरण देव ने बताया विगत कई वर्षों से निरंतर जूडो प्रतियोगिता का आयोजन जूडो संघ द्वारा सम्भग के मुख्यालय जगदलपुर में प्रतिस्पर्धा का आयोजन कर खिलाड़ियों को प्लेटफार्म देने जिले के खिलाड़ियों को निखारने व गलत गतिविधियों से दूर रखने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है ताकि प्रतियोगिता में बस्तर सम्भाग के कोने कोने से जुडो खिलाडी भाग लेकर अपनी जगह बनाकर राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेकर बस्तर का नाम रौशन कर रहे है दो दिवसीय जूडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे 10 वर्ष से कम सब जूनियर , जूनियर, व सीनियर ( बालक/बालिका ) वर्ग की प्रतियोगिता होगी प्रतिस्पर्धा घमासान होगी उठा पटक लॉक चोक के साथ खिलाड़ी प्रथम आकर अपनी जगह आगमी होने वाली राज्य स्तरीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता के लिए बनाएंगे।



