नाबालिग बेटी से बलात्कार के दोषी पिता को उम्र कैद

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक नशेड़ी पिता ने अपनी ही 11 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। मामले में कोर्ट ने आरोपी को उम्र कैद की सजा सुनाई है। यह पूरा मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बच्ची की मां की 5 साल पहले मौत हो गई थी।वह अपने पिता के पास रहती थी। पिता शराब पीने का आदी था। जब बच्ची आठ साल की थी, तब उसके पिता ( father)की बुरी नीयत बेटी पर पड़ी। इसके बाद से वह बच्ची से रेप करने लगा। 20 जनवरी 2021 को उसकी बेटी घर में अकेली थी। तब बच्ची का पिता शराब पीकर घर आया और गाली-गलौज करते हुए शारीरिक संबंध बनाने के लिए बोलने लगा। इस पर बच्ची ने कमरे से भागने की कोशिश की और शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर पड़ोस की महिलाएं पहुंची तो उसका पिता उसे छोड़कर भाग गया। बच्ची ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।

कोर्ट( court) ने दोषी पिता को  सुनाई उम्र कैद की सजा 

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसका काउंसिलिंग( counsiling) कराया, तब बच्ची ने आप बीती सुनाई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल( jail) भेज दिया। जांच के बाद पुलिस( police) ने आरोपी पिता के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया। कोर्ट में मामले का ट्रायल चला जिसमें पिता को दोषी पाया गया। इसके बाद कोर्ट ने दोषी पिता को उम्र कैद की सजा सुनाई।

Related Articles

Back to top button