छत्तीसगढ़ हज कमेटी की तरफ से रायपुर के हज यात्रियों के लिए टीकाकरण कैंप आयोजित




रायपुर।छत्तीसगढ़ राज्य हज कमिटी द्वारा आज रायपुर में प्रदेश से हज यात्रा २०२२ में जाने वाले हज यात्रियों का राज्यस्तरीय हज टीकाकरण एवं स्वस्थ्य परिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा एवं आदिम जाती तथा अनु जाती विकास एवं अल्पसख्यक कल्याण मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, मान. डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम जी उपस्थित हुए। उन्होंने प्रदेश के सभी हज यात्रियों को यात्रा की मुबारकबाद देते हुए कहा की, हज यात्रा के दौरान अहम् स्थानों पर छत्तीसगढ़ राज्य की तरक्की और खुशहाली की दुआ ज़रूर करें । छत्तीसगढ़ सरकार की लगातार कोशिश है की हमारे प्रदेश के हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिले, इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा राज्य हज कमिटी को हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराइ जा रही है। उन्होंने हज यात्रियों को हज किट का वितरण किया। हज यात्रियों के टीकाकरण का कार्य स्वाथ्य विभाग की टीम द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर राज्य हज कमिटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने समस्त हज यात्रियों को यात्रा की मुबारकबाद देते हुए कहा की, मोमिन सफर&ऐ&हज पर खुदा की नियामत पाने और गुनाहो से पाक साफ़ होने के लिए निकलता है] और वह अल्लाह तआला के नूर से नवाज़ा जाता है। सफर&ऐ&हज पर हम अपने मुल्क से दुसरे अजनबी मुल्क में जाते है। सऊदी अरब सरकार के कानून कायदे अलग है वहा के हिसाब से हमारे अमल ऐसे होने चाहिए जिससे हमारे मुल्क हमारे सूबे का नाम रोशन हो।
इस अवसर पर राज्य हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी सचिव श्री साजिद मेमन ने बताया की] हज 2022 के लिए प्रदेश के सभी हज यात्रियों की रवानगी दिनांक 24/06/2022 को मुंबई एम्बारकेशन पॉइंट से फ्लाइट नंबर SV-5729 से प्रातः 10.50 पर होगी, प्रदेश के हज यात्री मुंबई से जेद्दाह के लिए रवाना होंगे, प्रदेश के हज यात्रियों की वापसी दिनाक 02/08/2022 को फ्लाइट नंबर SV-5760 से संध्या 16.40 बजे मुंबई एम्बारकेशन पॉइंट से होगी। प्राप्त सूचना अनुसार हज यात्रियों को दिनांक 21/06/2022 को दोपहर 02.00 बजे हज हाउस मुंबई में रिपोर्टिंग करना है उन्होंने बताया की केंद्रीय हज कमिटी द्वारा इस वर्ष से इ-हज-वीज़ा की सुविधा प्रारम्भ की गई है जिसे हज यात्री हज कमेटी की वेबसाइट से रवाना होने के पूर्व प्राप्त कर सकेंगे। हज हाउस मुंबई में हाजियों को ही अस्थाई आवास की सुविधा प्रदान की जावेगी।
हज यात्रियों को सम्बोधित करते हुए जिला स्वास्थय एवं चिकित्सा अधिकारी श्रीमती मीरा बघेल एवं सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक श्री डॉक्टर गुप्ता ने हज यात्रियों को स्वास्थय सम्बन्धी सुरक्षात्मक उपायों की जानकारी दी । इसअवसर पर रायपुर महापौर श्री एजाज़ ढेबर, राज्य अल्पसंखयक आयोग के सदस्य श्री अनिल जैन, रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री शिव सिंह ठाकुर ने अपने सम्बोधन में प्रदेश से जाने वाले हज यात्रियों को यात्रा की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर राज्य वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन श्री सलाम रिज़वी, राज्य मदरसा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन श्री हसन खान, राज्य हज कमेटी के सदस्य मौलाना कारी सय्यद अशफाक अंजुम, मौलाना कारी डॉक्टर इमरान अशरफी, मौलाना असगर मेहदी, श्रीमती डॉक्टर रुबीना अल्वी, श्री शारिक रईस खान, सदस्य श्रम कल्याण मंडल, शेख मुशीर, हाजी अनवर रिज़वी, मोहम्मद रियाज़, इदरीस गाँधी, कुंदन सिंह, मोहम्मद जीशान, मोहम्मद ताहिर, इलियास अमन, अशरफ हुसैन, सद्दाम सोलंकी, रहमतुल्लाह खान, मनीष दयाल, मोहम्मद अरसद, मोहम्मद शब्बीर, मोहम्मद रिज़वान, बाबा भाई, आरिफ भिन्सरा, सहित मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें



