कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर युवाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश संसदीय सचिव ने कांग्रेस प्रवेश करने वालों का गमछा पहनाकर किया स्वागत


महासमुन्द। कांग्रेस की नीतियों व क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर युवाओं ने नेता प्रतिपक्ष श्रीमती राशि महिलांग के नेतृत्व में आज शुक्रवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के समक्ष कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। सभी युवाओं को संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने गमछा पहनाकर स्वागत किया।
आज शुक्रवार को नेताप्रतिपक्ष श्रीमती राशि महिलांग के नेतृत्व में युवाओं ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान अंकित महिलांग, लक्ष्मी नारायण, निहाल राव, हर्ष साहू, डिगेश ध्रुव, ओम चौबे, वैभव साहू, गणेश भोई, मेहुल निषाद, लखन जलछत्री, नीरज भोई, मनीष भोई, नारायण ठाकुर, अनमोल चंद्राकर, प्रकाश सेन, राज धीवर, राहुल ध्रुव, उमेश चंद्राकर, जीतू पटेल, कमलेश धीवर, रमन टंडन आदि आदि ने कांग्रेस प्रवेश किया। सभी युवाओं को संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने गमछा पहनाकर स्वागत किया। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि क्षेत्र में लगातार कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर युवा वर्ग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। इस दौरान प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ढेलू निषाद, आरिश अनवर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button