BCCI के अध्यक्ष पद से सौरव गांगुली ने दिया इस्तीफा!

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली को लेकर नई अटकलें लगाई जाने लगीं. चर्चा है कि सौरव बीसीसीआई अध्यक्ष पद छोड़ सकते हैं. यह अटकलें सौरव की एक ट्विटर पोस्ट के बाद लगाई जाने लगीं जिसमें उन्होंने लिखा है कि मैं कुछ ऐसा शुरू करने की योजना बना रहा हूं, जो मुझे लगता है कि शायद बहुत से लोगों की मदद करेगा. मुझे आशा है कि मेरे जीवन के इस अध्याय में प्रवेश करते ही आप समर्थन जारी रखेंगे.
सौरव के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उनके इस्तीफे की चर्चा शुरू हो गई. हालांकि इस बारे में बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह ने ANI से बात करते हुए कहा कि सौरव बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं देने जा रहे हैं. ऐसे में यह तो साफ हो गया है कि दादा के हाथ में बीसीसीआई की कमान अभी बनी रहेगी.
यहां पढ़ें सौरव गांगुली का ट्वीट, जिसके बाद लगने लगीं इस्तीफे की अटकलें…

हाल ही में कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह ने सौरव से भी मुलाकात की थी. इस दौरान गृह मंत्री ने सौरव के घर पहुंचे थे और वहां दोनों ने साथ में डिनर भी किया. इस दौरान सुवेंदु अधिकारी और कई अन्य बीजेपी नेता भी डिनर में शामिल हुए.



