अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार कार पलटी, मौके पर पति की मौत, बच्चे और पत्नी घायल

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद क्षेत्र (Mandir Hasoud area) से सड़क हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आरंग की और से आ रही एक तेज रफ्तार स्विप्ट डिजायर (Swift Desire) कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, और पेड़ से टकराते हुए पलट गई। वहीं हादसे में कार चालक पति की मौके पर ही मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि कार में पति पत्नी समेत दो बच्चे सवार थे। घायल पत्नी और दोनो बच्चों को इलाजे के लिए मेकाहारा लाया गया है। तीनो की हालत समान्य बताई जा रही है। कार चालक की पहचान सिलतरा निवाशी चंद्रहास साहू के रूप में हुई है। वह आरंग से पारिवारिक कार्यक्रम से वापस अपने घर जा रहा था। तभी मयूर स्कूल के पास ये घटना हुई है। बहरहाल मौके पर मंदिर हसौद पुलिस ने मर्ग कायम कर बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।



