5G का IIT मद्रास में सफल परीक्षण, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की वॉइस और वीडियो कॉल

 IIT मद्रास में 5G कॉल का सफल परीक्षण किया गया. इस अवसर पर केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 5G वॉइस और वीडियो कॉल की. खास बात यह है कि  संपूर्ण एंड टू एंड नेटवर्क भारत में डिजाइन और विकसित किया गया है. केंद्रीय मंत्री ने 5G कॉल टेस्टिंग का एक वीडियो अपने कू और ट्वीटर अकाउंट पर भी शेयर किया. 
इससे पहले अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि इस वर्ष सितंबर-अक्टूबर तक भारत का खुद का 5जी ढांचा तैयार हो जाएगा. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में वैष्णव ने कहा कि भारत का स्वदेशी दूरसंचार ढांचा ‘बड़ी आधारभूत प्रौद्योगिकी प्रगति' का दर्शाता है.

केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान दुनिया के देशों से लागत और गुणवत्ता में लाभ के लिहाज से भारत के स्वदेशी दूरसंचार ढांचे को सक्रिय रूप से देखने का आग्रह भी किया. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी दुनिया में डिजिटल अंतर को कम करना और भी महत्वपूर्ण हो गया है, जहां आर्थिक वृद्धि में प्रौद्योगिकी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार समावेशी विकास को सुनिश्चित करने के लिए सभी तरह के कदम उठा रही है.

Related Articles

Back to top button