स्वर्गीय महाराजा राजानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार वर्ष 2019-20 के लिए चयन समिति गठित : श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया समिति के होंगे अध्यक्ष

राज्य शासन के श्रम विभाग द्वारा आदेश जारी कर स्वर्गीय महाराजा राजानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार वर्ष 2019-20 के लिए चयन समिति का गठन कर दिया गया है। इस समिति के माध्यम से श्रमिकों के हित और श्रम के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिक अथवा संस्था को श्रम यशस्वी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार के लिए गठित समिति में श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया अध्यक्ष होंगे। श्रम विभाग के प्रमुख सचिव अथवा सचिव सदस्य सचिव होंगे। श्रमायुक्त समिति के सदस्य होंगे। वित्त विभाग के प्रतिनिधि को भी सदस्य मनोनित किया गया है। साथ ही श्रम यशस्वी पुरस्कार के लिए गठित समिति में नियोक्ता संगठन प्रतिनिधि के रूप में आरंग के श्री मंगल मूर्ति अग्रवाल और श्रमिक संगठन प्रतिनिधि के रूप में श्री लल्ला साहनी को सदस्य मनोनित किया गया है। उक्त गठित समिति राज्य पुरस्कार के लिए श्रमिक अथवा संस्था के प्राप्त प्रस्तावों का परीक्षण कर अपने अभिमत से शासन को अवगत करायेगी

Related Articles

Back to top button