नया फोन खरीदना हो तो अगले हफ्ते आ रहे हैं इतने सारे जबरदस्त स्मार्टफोन; OnePlus और Vivo भी लिस्ट में

नए फोन का प्लान है, तो बस कुछ दिन और इंतजार करिए। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अगले हफ्ते कई धांसू फोन बाजार में एंट्री करने वाले हैं। दरअसल, आने वाले दिनों में, Vivo, Realme, OnePlus और Infinix जैसे स्मार्टफोन ब्रांड भारत, चीन और यूरोप में ढेर सारे स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। हम आपकी सुविधा के लिए हमने अपकमिंग स्मार्टफोन्स की लॉन्च डिटेल और संभावित स्पेक्स के साथ एक लिस्ट तैयार की है। चलिए देर ना करते हुए फटाफट देखते हैं अपकमिंग फोन्स की लिस्ट…
Vivo X80 Series, लॉन्च डेट- 18 मई
- वीवो 18 मई को दोपहर 12 बजे भारत में अपनी वीवो X80 सीरीज लॉन्च करेगी। स्मार्टफोन सीरीज में वीवो X80 और वीवो X80 प्रो शामिल होंगे। वीवो X80 प्रो में क्वाड-एचडी+ रेजोल्यूशन के साथ 6.78 इंच का E5 एमोलेड पैनल और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा, जबकि वीवो X80 फुल एचडी रेजोल्यूशन के साथ आएगा। Vivo X80 मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 चिपसेट से लैस होगा, जबकि, X80 प्रो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 चिपसेट के साथ आएगा।
- वीवो X80 में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX866 लेंस, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस और 12 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट यूनिट के साथ ट्रिपल कैमरा सिस्टम हो सकता है। X80 प्रो में एक अतिरिक्त सेंसर मिलने की संभावना है जो इसे चार रियर कैमरे वाला फोन बनाता है। प्रो में 50 मेगापिक्सल सैमसंग GNV 1G लेंस, 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 12 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट यूनिट और 8 मेगापिक्सल पेरिस्कोप लेंस मिल सकता है। आगे की तरफ, दोनों में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी स्नैपर होगा। X80 में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500mAh की बैटरी है। दूसरी ओर, X80 प्रो में 4700mAh की बैटरी है और इसमें 80W वायर्ड के साथ-साथ 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
Realme Narzo 50 Series, लॉन्च डेट- 18 मई - वीवो के अलावा रियलमी 18 मई को भारत में लॉन्च इवेंट भी आयोजित करेगा। Realme Narzo 50 सीरीज भारत में दोपहर 12.30 बजे लॉन्च होगी। स्मार्टफोन सीरीज में रियलमी Narzo 50 5G और Narzo 50 Pro 5G शामिल हैं। नारजो 50 5G में 6.58-इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ फुल-एचडी+ रिज़ॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट की सुविधा है। स्मार्टफोन में एक डुअल-कैमरा सिस्टम है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का मेन लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। फ्रंट में सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का स्नैपर होगा।
- स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 चिपसेट से लैस होगा, जिसे 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। यह 4800mAh की बैटरी पैक करेगा और इसमें 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट होगा। रियलमी ने पुष्टि की है कि रियलमी नारजो 50 प्रो 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 920 चिपसेट के साथ आएगा।
OnePlus Nord 2T, लॉन्च डेट- 19 मई
- वनप्लस नॉर्ड 2T भारत में 19 मई को शाम 7.30 बजे डेब्यू करेगा। इसकी कीमत 32,000 रुपये होने की उम्मीद है, स्मार्टफोन में 6.43-इंच फ्लैट एमोलेड डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और FHD+ रिज़ॉल्यूशन प्रदान करता है। यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1300 चिपसेट से लैस होगा और ऑउट-ऑफ-द-बॉक्स एंड्रॉइड 12 पर बेस्ड ऑक्सीजन 12 ओएस पर चलेगा।
- फोटोग्राफी के लिए, वनप्लस नॉर्ड 2T में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें एक 50 मेगापिक्सल सोनी IMX766 सेंसर है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS), एक 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर को सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिल सकता है। वनप्लस स्मार्टफोन में 4,500 एमएएच की बैटरी होने की संभावना है जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Infinix Note 12 Series, लॉन्च डेट-20 मई
- इंफिनिक्स नोट 12 सीरीज़ जिसमें Infinix Note 12 और Note 12 Turbo शामिल हैं, भारत में 20 मई को फ्लिपकार्ट पर डेब्यू करेंगे। इंफिनिक्स नोट 12 और नोट 12 टर्बो में फुल-एचडी+ रेजोल्यूशन के साथ 6.7 इंच का डिस्प्ले होगा। वैनिला नोट 12 में मीडियाटेक हीलियो G88 चिपसेट होगा, जबकि इंफिनिक्स नोट 12 टर्बो में Helio G96 चिपसेट होगा। ये दोनों ही मीडियाटेक के हाइपर इंजन 2.0 गेमिंग सूट को सपोर्ट करेंगे।
- बैटरी के लिए, सीरीज के 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने की उम्मीद है। फोन पिछले मॉडल के विपरीत नए कैमरा बंप के साथ भी आएंगे। फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सिस्टम और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी स्नैपर होने की उम्मीद है। सीरीज आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड 12 पर बूट होगी।



