जूडो कराते प्रशिक्षण शिविर का आज 11 वा दिन दिया गया आत्मरक्षा का ट्रेंनिग।


जगदलपुर :- जूडो संघ ऑफ़ बस्तर एवं गो सुकू रियो कराते दो एसोशिएशन ब्रांच जगदलपुर द्वारा 1 मई से 15 जून 2022 तक स्थानीय विद्या ज्योति स्कूल प्रांगण में संघ्या 5 बजे से 6,30 बजे तक जूडो कराते म्यूथाई बाक्सिंग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रशिक्षक अब्दुल मोईन के मार्गदर्शन पर दिया जा रहा है इस प्रशिक्षण शिविर में उम्र की कोई पाबंधी नही है किसी भी उम्र के छात्र छात्राए अपना पंजीयन करवा कर इस शिविर का लाभ उठा सकते है प्रशिक्षण में छात्र छात्राओं को आत्मरक्षा की कला सिखाया जावेगा साथ ही नैतिकता व्यायाम, योग मानसिक विकास अनुशासन की विधा से परांगत करेंगे अब्दुल मोईन बताया कि हमारी संस्था विगत 30 वर्षों से निरन्तर जिले के छात्र एवं छात्रों को आत्मरक्षा की कला में निपुर्ण कर स्कूल गेम व ओपन की गेमों में राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओ में समिलित करवा कर की पदक जिले के खिलाड़ियों दिला कर जिले का नाम रौशन करते आ रहे है साथ ही समय समय पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन व जिला सम्भाग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का भी आयोजन करती रहती है प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य जिले के खिलाड़ियों को तराशना व मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण देकर नशामुक्ति से दूर रख कर अपनी आत्मरक्षा कर समाज मे सभ्यनागरिक बनाना है।



