साँसद बैज,विधायक बेंजाम व जिलाध्यक्ष मौर्य समाधान शिविर विकासखंड लोहंडीगुड़ा के ग्राम पंचायत अलनार में हुवे सम्मिलित

▪️समाधान शिविर के माध्यम से सभी पंचायतों में पँहुचे शासकीय योजनाओं की जानकारी-साँसद श्री बैज

लोहंडीगुड़ा/आज बस्तर साँसद दीपक बैज व चित्रकुट विधायक राजमन बेंजाम व ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य विकासखंड लोहंडीगुड़ा के ग्राम पंचायत अलनार में आयोजित सभी शासकीय योजनाओं की जानकारी व समाधान हेतु’समाधान शिविर”में शामिल हुए..

इस अवसर पर बस्तर साँसद श्री बैज ने कहा..ग्रामीण क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए इस समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है..शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणजनों को शासकीय योजनाओं से लाभांवित कर, उनकी सभी समस्याओं का हल करना है।

इस अवसर पर लोहंडीगुड़ा जनपद उपाध्यक्ष योगेश बैज,पल्लव यादव सहित कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे..

Related Articles

Back to top button