आकाश तिवारी ने वार्ड में सकोरा वितरित कर जनता को पक्षियों और मूक प्राणियों के लिये जल रखने का दिलाया संकल्प

रायपुर।जब सूर्यदेव प्रचंड ताप पर हो, जब सामान्य जन जलसंकट से त्रस्त हो, तब निरीह पक्षीयों के लिये द बूँद पानी की व्यवस्था कर देने से बड़ा पूण्य कुछ नहीं

इसी सोंच के साथ पं.रविशंकर शुक्ल वार्ड 35 के पार्षद आकाश तिवारी ने अपने वार्ड में सकोरा वितरित किया, और जनता से निवेदन किया कि पक्षीयों एवं मूक प्राणियों के लिये जल रखने का संकल्प करें

आकाश तिवारी ने कहा कि मूक प्राणियों को भीषण गर्मी से बचाना ज़रूरी है, और यह हमारी जवाबदारी है। मूक प्राणियों को गर्मी से बचाने के लिये अपने घरों में पक्षियों के लिये सकोरा रखने एवं घरों के बाहर गोवंश के लिये कोठना रखने की अपील करी।

Related Articles

Back to top button