बिरकोनी सोसाइटी के पदाधिकारियों ने की संसदीय सचिव से मुलाकात सोसाइटी में प्रबंधक नियुक्त किए जाने कराया ध्यानाकर्षित


महासमुंद। ग्रामीण सेवा सहकारी समिति बिरकोनी के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात कर समिति की गतिविधियों को लेकर चर्चा की। इस दौरान सोसाइटी में प्रबंधक नियुक्त किए जाने की ओर ध्यानाकर्षित भी कराया।
समिति के अध्यक्ष राजेश ढीढी, भुवनेश्वर ध्रुव, शत्रुघन साहू, सुखीराम साहू, पुनीतराम साहू, हेमराज चंद्राकर, लक्ष्मण पटेल, इंदू यादव, मानिक साहू ने पिछले दिनों संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने समिति की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि सोसाइटी में प्रबंधक नहीं होने से काम प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण सेवा सहकारी समिति बिरकोनी में अमरनाथ पटेल पदस्थ थे। जिसका पदोन्नति उपरांत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के शाखा भंवरपुर में पर्यवेक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। जिससे समिति बिरकोनी में प्रबंधक का पद रिक्त है। यहां प्रबंधक पद पर किसी की पदस्थापना की आवश्यकता है। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने इस दिशा में उचित पहल करने का आश्वासन दिया।
0000000000000000

Related Articles

Back to top button