झूठ को जोर-जोर से बोलकर सहीं साबित करने में महारत है भाजपाईयों में जिला व विधानसभा स्तरीय आईटी सेल पदाधिकारियों की बैठक राजीव भवन में सम्पन्न

जिला व विधानसभा स्तरीय आईटी सेल पदाधिकारियों की बैठक राजीव भवन में सम्पन्न

जगदलपुर। राजीव भवन (कांग्रेस भवन)जगदलपुर में जिला व विधानसभा स्तरीय पदाधिकारियों की महत्त्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें आईटी सेल की संगठन में भुमिका व चुनौती विषय पर चर्चा हुई। इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सिध्दांतों , रिती- नीति को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित करने वहीं विरोधियों को तथ्यात्मक रूप से जवाब भी देने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। वहीं छत्तीसगढ़ के कांग्रेसनीत भूपेश बघेल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सशक्त माध्यम सोशल मीडिया को बनाने पर जोर दिया गया । आईटी सेल प्रदेश महासचिव व मीडिया प्रभारी योगेश पानीग्राही ने इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की जिज्ञासाओं का बारी-बारी से उत्तर दिया। प्रदेश महासचिव श्री पानीग्राही ने आगे कहा कि सभी पदाधिकारियों को सोशल मीडिया पर मजबूती से खड़ा रहना है क्योंकि हमारी लड़ाई ऐसे विचारधारा से जुड़े लोगों से है जो झूठ को जोर-जोर से बोलकर सच साबित करने में लगे हैं जिसको बेनकाब करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। इस बैठक में आईटी सेल जिला अध्यक्ष आदर्श नायक, जगदलपुर विधानसभा कार्यकारी अध्यक्ष व जिला महासचिव आयुष मोहंती सहित अनाज खान,एडवीन, अमित, किशन ठाकुर,नीरज बघेल, गणेश शंकर श्रीवास, दीपांशु ठाकुर, तरुण सहारे,अभय ठाकुर,हिमांशु नाग, विशाल खापर्डे, यशवंत पटेल उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button