वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कबीरधाम जिले के वनांचल में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए

वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर आज मंगलवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र कवर्धा विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और वनांचल ग्राम छितपुरीखुर्द, ग्राम भिंभौरी, ग्राम बोईरकछरा के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। मंत्री श्री अकबर वनांचल ग्राम छितपुरीखुर्द में श्रीमती सुकलिया बाई खुसरों के निवास में भेंटकर उन्हें राज्य शासन द्वारा प्रदत्त चार लाख रूपए का चेक भेंट किया। कार्यक्रम के पश्चात बोईरकछरा निवासी श्री दिनेश के घर पहुंचकर उनके परिवारजनों से भेंट मुलाकात की और उनकी पत्नी राधिका बाई की आकस्मिक निधन होने पर चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

 

 वन मंत्री श्री अकबर कार्यक्रम की शुरूआत में ग्राम भिंभौरी के 26 पशुपालकों से भेंट मुलाकात कर किसानों से चर्चा की। उन्होंने 26 पशुपालकों को प्राकृतिक आपदा के तहत स्वीकृत 3 लाख 38 हजार रूपए का चेक पशुपालकों को वितरण किया। उल्लेखनीय है कि अकाशीय बिजली गिरने के कारण ग्राम भिंभौरी में 25 गाय एवं बैल तथा ग्राम उसरवाही में एक गाय की मृत्यु हुई थी। मंत्री श्री अकबर ने भिंभौरी निवासी श्री बुधराम की एक गाय व एक बैल की मृत्यु होने पर 27 हजार रूपए का चेक प्रदान किया। उसरवाही निवासी श्री महेन्द्र को 15 हजार का चेक वितरण किया। इसी प्रकार भिंभौरी के गौ पालक श्री कौशल को 15 हजार, श्री मामराज को 24 हजार, सर्वश्री जगतारन को 15 हजार, गेंदसिंह को 15 हजार, रामअवतार को 15 हजार, राजकुमार, सुखदेव, मलेशराम, कृपासिंह, मनोज कुमार, कमलेश, कबीर, बिरजलाल, सियाराम, पंचराम को उनकी पशुओं की मृत्यु होने पर 12-12 हजार रूपए का चेक प्रदान किया। इसी प्रकार सर्वश्री पेशीलाल, राजाराम, राजेन्द्र, शेरसिंह, भगवान सिंह, गणेशलाल को उनकी गाय की मृत्यु होने पर 15-15 हजार रूपए का चेक प्रदान किया। श्री दशरू को आठ हजार रूपए का चेक प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button