सुहाने मौसम के साथ बड़ों के साथ बच्चों ने भी खूब उठाया ईस्टर मेले का आनंद

लाल चर्च मैदान में चंदैय्या मेमोरियल मेथोडिस्ट एपिस्कोपल चर्च महिला समिति ने लगाया ईस्टर मेला

जगदलपुर (नवीन श्रीवास्तव )ईस्टर पर्व अवसर को लेकर 18 अप्रैल सोमवार को चैनदया मेमोरियल एपिस्कोपल चर्च महिला समिति द्वारा ईस्टर मेला का आयोजन चर्च मैदान में संपन्न हुआ ।

मेले को लेकर मैदान को रोशनी की समुचित व्यवस्था के साथ सुंदर ढंग से सजाया गया था जहाँ विविध प्रकार के व्यंजनों के साथ आइसक्रीम गन्ना रस आदि के भी खूबसूरत स्टाल लगाए गए थे जहां शाम से ही बच्चों के साथ बड़े भी जुटने लगे थे समय के यहां परिवार सहित आने वालों का तांता लगा रहा और देर तक सुहाने मौसम के बीच बच्चें जहाँ ईस्टर मेले के स्टाल से अपने पसंद के चीजों का लुत्फ उठाते रहे वहीं बड़ों ने भी मेले का आनंद लिया ।

Related Articles

Back to top button