बड़ा एक्शन शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ, ED ने करोड़ों की संपत्ति सील की

प्रवर्तन निदेशालय ने 1,034 करोड़ रुपए के पात्रा चावल भूमि घोटाला मामले में शिवसेना के नेता संजय राउत की संपत्ति कुर्क की.

शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने पात्रा चावल भूमि घोटाला मामले में संजय राउत की करोड़ों की संपत्ति अटैच की है. ईडी ने पीएमएलए जांच में राउत से जुड़े अलीबाग के आठ भूखंड और मुंबई के फ्लैट कुर्क किए. बताया जा रहा है ये घोटाला 1034 करोड़ रुपये का है.

प्रवर्तन निदेशालय की इस कार्रवाई के बाद संजय राउत ने एक ट्वीट किया. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘असत्यमेव जयते!!’

जानकारी के मुताबिक, 1034 करोड़ के पत्रा चाल लैंड स्कैम मामले में संजय राउत के करीबी प्रवीन राउत का नाम सामने आया था जिन्हें ED गिरफ्तार कर चुकी है. इस मामले की चार्जशीट भी ED ने दायर की है.

Related Articles

Back to top button