शिवेन्द्र सहयोग एवं जनकल्याण संस्थान द्वारा बजरंगपुर नवागांव वार्ड 1 में एनीमिया रोकथाम और जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित


राजनांदगांव. राजनांदगांव में दिनांक 31 मार्च को शिवेन्द्र सहयोग एवं जनकल्याण संस्थान द्वारा के तहत पोषण पखवाड़ा माह के तहत अपने हर बच्चा सुपोषित अभियान कार्यक्रम के अंर्तगत बजरंगपुर नवागांव में आंगनवाड़ी के बच्चो के समक्ष जा कर सुपोषण व्यवहार आदत में लाने हेतु एक दिवसीय जागरूता अभियान । किया जिसमें मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष अनिमेष राय व यूनिसेफ के जिला समन्वयक अभिनय सिंह ठाकुर मौजूद थे। संस्था के द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, छोटे बच्चों व धात्री माताओं को एनीमिया के बारे में बताया। एनीमिया के बचाव के सुपोषित जीवन शैली व स्वच्छ भोजन करना और अधिक से अधिक आयरन युक्त भोजन करने के लोगो को जागरूक किया। श्री ठाकुर ने सरकार द्वारा दी जा रही आयरन टेबलेट व सिरप का के बारे में लोगो जानकारी दी,। ऐसे में शिवेंद्र सहयोग एवं जन कल्याण संस्थान एक प्रेरक की भूमिका में समाज को सुपोषण के प्रति जागरूक व शिक्षित कर सके तकि सुपोषण का 100% लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। संस्था अपनी मूल जिम्मेदारी को समझते हुए बिना किसी आर्थिक प्रतिफल इस महहत्ती योजना में अपना पूर्ण योगदान देकर सुपोषित समाज निर्माण करने हेतु संकल्पित हैं।इसमें मुख्य रूप से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती प्रेमलता वैष्णव और श्रीमती अमरीका ध्रुव शामिल थी उक्त जानकारी संस्था की.



