कोलकाता की 6 विकेट से धमाकेदार जीत, रसेल के तूफान में उड़ी पंजाब

कोलकाता की तीन मुकाबलों में यह दूसरी जीतहै. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की पूरी टीम 18.2 ओवर में 137 रनों पर सिमट गई. भानुका राजपक्षे ने सबसे ज्यादा 31 और कैगिसो रबाडा ने 25 रनों का योगदान दिया. कोलकाता की ओर से उमेश यादव ने 4 और टिम साउदी ने दो विकेट चटकाए.
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को छह विकेट से हरा दिया है. कोलकाता की जीत के हीरो आंद्रे रसेल रहे, जिन्होंने 31 गेंद पर 8 छक्कों एवं 2 चौकों की मदद से नाबाद 71 रन बनाए.



